चेरिया बरियारपुर: चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने 3 वर्षो से फरार पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
चेरियाबरियारपुर थाना अध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में पुलिस बल ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर तीन वर्षो से फरार पांच आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। उक्त बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों में क्षेत्र के मेहदाशाहपुर गांव से रामबिलास साह, मंटुन साह, ललित साह, साजन कुमार एवं सकरबासा गांव से शत्रुघ्न यादव गिरफ्तार।