अरवल: महावीर चौक के पास सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत के बाद पुलिस ने शवों की शिनाख्त की
Arwal, Arwal | Aug 19, 2025 महावीर चौक के पास दो छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद उनकी पहचान पुलिस के द्वारा कर ली गई है। दोनों प्रसादी इंग्लिश बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिवाकर कुमार जो संजीव रंजन का पुत्र बताया जाता है ।वहीं रिशु कुमार सुनील साव का पुत्र है। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया