झांसी: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर रक्सा थाने में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Jhansi, Jhansi | Dec 25, 2024 रक्सा थाने में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर थाने के प्रभारी परविंदर सिंह के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित 12:30 बजे किया गया, जिसमें थाने के अधिकारी और कर्मचारीगण शामिल हुए।।