चलकुसा प्रखंड के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से बचाव के लिए वन विभाग से की सोलर लाइट लगाने की मांग की है। चलकुसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन जाता रहा है। हाथियों के लगातार होते हमले और जान-माल के नुकसान से त्रस्त प्रखंड के ग्रामीणों ने अब वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।