ऊँचाहार नगर के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी मनीष वर्मा का चौराहे पर सुपर मार्ट बाजार है।हर रोज की तरह शनिवार की रात, मार्ट बाजार बंद करके घर चले गए।रविवार की सुबह शॉट सर्किट के कारण आग लग गई।थोडी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।सूचना पर कोतवाल अजय कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है।