चन्दौसी मेआज दिन शनिवार शाम 5 बजे के करीब नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय एवं अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम द्वारा संयुक्त रूप से मालगोदाम रोड स्थित नगर पालिका परिषद चंदौसी की भूमि पर बने निःशुल्क रैन बसेरे का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि ठण्ड एवम शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए निराश्रित/असहाय /कमजोर वर्ग के लोगों को मदद मिलेगी