इटावा: नगरिया यादवान के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | Mar 12, 2024 भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरिया यादवान गांव के समीप बेटे के साथ बाइक पर सवार 50 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी प्रमोद कुमार तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं,जिन्हें उनका बेटा 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया तो वहीं नजदीकी थाना सिविल लाइन को मामले की सूचना दी।