SKS स्टेडियम में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को डीएम श्री नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उक्त जानकारी 10 बजे दी। जिले में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में 100 विद्यालयों के 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।