झाडोल: राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ ने रेसला झाड़ोल ब्लॉक कार्यकारिणी का किया गठन
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ,रेसला, उदयपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिए निर्णय अनुसार झाड़ोल ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर पदम् प्रकाश जैन,पारस मेहता ने भी सम्बोधित किया।संचालन पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा ने किया। यह जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी सोहन पटेल ने दी।