जलालगढ़: हरमा टोला में वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सिंधिया पंचायत के हरमा टोला मे वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम जिला अग्रणी प्रबंधक श्री बासुदेव उरांव के दिशानिर्देशों पर किया गया। जिसमें वित्तीय साक्षरता केंद्र, पूर्णिया के वित्तीय साक्षरता सलाहकार श्री अजय कांत झा, मुख्य प्रबंधक (सेवानिवृत्त) ने मुख्य भूमिका निभाई। मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र,जलालगढ से कुंदन और प्रभात जी की भी सहभागिता रही।