शिकारीपाड़ा: शिकारीपाड़ा में नम आंखों से माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया
शिकारीपाड़ा में एकादशी के दिन नम आंखों से मां दुर्गा के प्रतिमा का शिकारीपाड़ा के बड़ा तालाब में विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले शिकारीपाड़ा दुर्गामंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया गया। साथ ही दसाई नृत्य कार्यक्रम भी आयोजित की गई। दसाई नृत्य करने वालों को समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया। मेला में सुरक्षा को शिकारीपाड़ा पुलिस मुस्तैद थी।