हुज़ूर: कोहेफिजा इलाके के स्वागत मैरिज गार्डन में स्विमिंग पूल में डूबने से एक 5 साल के बच्चे की हुई मौत
Huzur, Bhopal | May 4, 2024 भोपाल में कोहेफिजा इलाके के स्वागत मैरिज गार्डन में भाई-बहन स्वीमिंग पूल में डूब गए। 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। 7 साल की बच्ची वेंटिलेटर पर है। डॉक्टर्स का कहना है कि उसकी हालत काफी गंभीर है। दोनों बच्चे उज्जैन से बारात में भोपाल आए थे। बारातियों को जनवासा एयरपोर्ट रोड स्थित स्वागत मैरिज गार्डन में रखा गया था।