बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के चेचकपी पंचायत के पचरुखी तिलैया में नहाने के दौरान गुरुवार शाम 4:00 बजे एक 13 वर्षीय बच्चे का डूब जाने से मौत हो गई है। जिसका शव कल से ही रात भर खोजा गया और आज सुबह में भी खोजने का प्रयास किया गया ।आज शुक्रवार सुबह 10:00 बजे बाहर से गोताखोर बुलाकर सव को खोजा जा रहा है लेकिन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।