‘’संकल्प से समाधान अभियान" के तहत केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं/सेवाओं का हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करने के लिए 18 मार्च तक सभी विकासखण्डों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलस्टर स्तर पर हितलाभ वितरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विकासखण्ड सोनकच्छ के ग्राम दौलतपुर, ग्राम इकलेरा में हितलाभ वितरण शिविर आयोजित किये गये।