गोरखपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को एम्स थाना पुलिस ने किया गिरफतार एसपी सिटी ने किया खुलासा
पुलिस विभाग में नौकरी, मॉडल साहब का ठेका, नर्सिंग में एडमिशन व एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर फर्जी व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने वाले 25000 इनामियां अभियुक्त को एम्स थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अभियुक्त का नाम भास्वर शर्मा है कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों से ठगी किया करता था।