बुलंदशहर: बुलंदशहर में ऑनलाइन-ऑफलाइन गैस बुकिंग में दिक्कत, लोग परेशान, एजेंसी संचालक बोले- अफवाह फैलाई जा रही
चांदपुर गैस एजेंसी पर एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग नहीं हो पा रही है, एजेंसी संचालकों का कहना है कि कुछ स्थानों पर गैस की कमी को लेकर बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बन रही है, जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे दी गई