वीरपुर प्रखंड एवं थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। थाना क्षेत्र के नौला, डीहपर, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिमी, जगदर, गेनहरपुर, पर्रा, सहुरी तथा मैदा बभनगामा पंचायत समेत अन्य गांवों में सुबह से ही होली को लेकर शाम पांच बजे तक उत्साह का माहौल बना रहा।