गुलाना: अकोदिया में अग्रवाल महिला महासभा का फाग उत्सव, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, बरसे स्नेह के रंग
अकोदिया में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार दोपहर 3 बजे को फागउत्सव एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्याम जी अग्रवाल के परिसर में पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ। होली के महापर्व से एक सप्ताह पूर्व हुए इस आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।