बूंदी: मतदान जागरूकता के लिए आज से सतरंगी सप्ताह में होगी विभिन्न गतिविधियां
Bundi, Bundi | Apr 17, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा के निर्देशन मे लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।आज 17 अप्रैल को बैंगनी रंग की थीम पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह को हम भी नाचेंगे गाएंगे-वोट डालकर आएंगे ‘‘ स्लोगन के माध्यम से मतदान करने को लेकर जागरूक किया जाएगा।