मनिहारी स्थित अग्रसेन भवन में समाजसेवी कुमार गौरव द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर नगर के हजारों लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को लाल गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसार पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा ने बुधवार को संध्या7बजे बताया कि समाजसेवी गौरव ने इस परम्परा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।