रायसेन जिले के बम्होरी–गज़दा मार्ग पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए, जानकारी के अनुसार खरगोन निवासी हीरालाल कुशवाह और राधे कुशवाह मोटरसाइकिल से छोटे करेला की ओर जा रहे थे, ग्राम चिकली के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार घायल हो गए और कार के एयरबैग भी खुल गए, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।