घाटशिला के दाहीगोड़ा स्थित रामकृष्ण मठ परिसर में गुरुवार को श्री श्री मां शारदा देवी की 173वीं जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4.30 बजे मंगल आरती से हुई। इसके बाद 8 बजे चंडी पाठ और 8.15 बजे विशेष पूजा संपन्न हुई। 10.30 बजे।