झांसी में गैस कंपनियों का सर्वर ठप रहने से बुधवार को घरेलू सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो सकी। इसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग दिनभर गैस एजेंसियों के चक्कर काटते रहे, जबकि कई हॉकरों के फोन भी स्विच ऑफ मिले। सर्वर ठप होने के कारण व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे दुकानदारों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई।