आज दिनांक 13 दिसम्बर को शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार करवड़ क्षेत्र में मोटर चोर इन दोनों सक्रिय नजर आ रहे हैं। वर्तमान में खेतों में सिंचाई का काम चल रहा है। ऐसे में किसानों के द्वारा खेतों पर अपनी पानी की मोटर लगाई गई है। इसका फायदा उठाकर चोर खेतों से मोटर चोरी कर रहे हैं। बीती रात करवड़ में दो पानी की मोटर अज्ञात बदमाशों के द्वारा चोरी कर ली गई।