धरहरा: धरहरा रेलवे स्टेशन बदहाली की मिसाल बना, गंदगी से यात्री त्रस्त, रेलवे प्रशासन बेपरवाह <nis:link nis:type=tag nis:id=Jansamasya nis:value=Jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
मालदा रेल मंडल के जमालपुर–क्यूल रेलखंड पर स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन इन दिनों गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था का केंद्र बन गया है। स्टेशन परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी यात्रियों के लिए भारी परेशानी का सबब बनी हुई है। सबसे खराब हालत प्लेटफार्म संख्या एक की बताई जा रही है, जहां कूड़ा-कचरा और गंदे पानी से होकर यात्रियों को गुजरना पड़ता है।