गिरिडीह: पचंबा जीतपुर में महिला सीढ़ी से गिरी, बायां हाथ टूटा, अस्पताल से धनबाद रेफर
पचंबा थाना क्षेत्र के जीतपुर की महिला घर में सीढी से गिर जाने से उसका बाया हाथ बुरी तरह घायल हो गया। शनिवार शाम 5 बजे सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए इसे धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना में बड़की मुर्मू घायल हुई है। पति स्वर्गीय सोमरा हसदा की पत्नी बड़की मुर्मू घर में ही सीढ़ी से गिर जाने से उसका बाया हाथ टूट गया।