दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना के बरमसिया के पास ट्रेलर और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक चालक रामकृष्ण मोहली गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कल शाम की है। घायल रामकृष्ण की इलाज के दौरान कल देर रात मौत हो गई। मौत की सूचना पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आज सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।