कोडरमा: जिले में हो रही बारिश को लेकर जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के डीसी ने दिए निर्देश
शुक्रवार को उपायुक्त कोडरमा मेघा भारद्वाज द्वारा जिले में लगातार हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला,प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी का निर्देश दिया है।साथ ही उपायुक्त ने सभी कोडरमावासियों से अपील है कि खराब मौसम होने पर प्रयास करें कि अपने घरों में ही रहें।बारिश होने पर पेड़ों के नीचे किसी भी हालत में न रुकें।