बेगूसराय: नावकोठी में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, शिक्षक पति फरार, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय में एक बार फिर एक विवाहिता की फंदे से लटकी शव मिली है. मौत की सूचना पाकर मायके वालों के होश उड़ गए हैं. घटना की सूचना थाने पहुंचते ही ससुराल वाले घर छोड़कर भाग खड़ा हुआ. थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. घटना बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना इलाक़े की है.