आरा: बड़की सनदिया के समीप स्कूल बस से उतरकर सड़क पार कर रही बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी किया
Arrah, Bhojpur | Sep 18, 2025 बड़की से नदिया के समीप स्कूल बस से उतरकर सड़क पार कर रही बच्ची को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हुआ फरार। दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। बताया गया कि ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल से बच्ची स्कूल बस से घर जा रही थी और बस से उतरकर सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। बच्ची को सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।