राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी को कबीरधाम जिले के सरदार पटेल मैदान, कवर्धा में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। शुभ मुहूर्त में जिले के 251 नवयुगल वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर नवविवाहितों को आशीर्वाद देंगे।