सुपौल: सुपौल में युवा कांग्रेस की प्रेस वार्ता, 19 जुलाई को पटना में रोजगार मेले में युवाओं से भाग लेने की अपील
Supaul, Supaul | Jul 8, 2025 बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने मंगलवार के दोपहर 3 बजे सुपौल कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिले सहित कोसी क्षेत्र के युवाओं से 19 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित रोजगार मेला में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मेले में देश-विदेश की 200 कंपनियाँ भाग लेंगी और ऑन द स्पॉट रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे