करीला मेला बाइक से जा रहे तीन युवकों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने ग्राम दीपनाखेड़ा के नजदीक टक्कर मार दी। तीनों घायलों को सिरोंज अस्पताल से मेडिकल कॉलेज किया रेफर कराया, इलाज के दौरान आधी रात के वक्त फूल सिंह की मौत हो गई, बलवीर और मोनू घायल हुए हैं, सोमवार दोपहर 1:30 मेडिकल कॉलेज में मृतक का पीएम कराया गया। घर मे कमाने वाला फूल सिंह एक मात्र शख्स था।