जौनपुर: शाही किला में जिला स्तरीय-हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन
सोमवार को शाही किले में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विकासखण्ड के नन्हें-मुन्नों बच्चों के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी, एस0आर0जी0 एवं ए0आर0पी0 के साथ नोडल अध्यापक को सम्मानित किया गया ।