नवागढ़: नवागढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में कटौद गांव में महिला कमांडो टीम के साथ निकाली गई 'नशामुक्ति रैली'
दरअसल, नवागढ़ सहित जिले में लगातार शराब की अवैध निर्माण एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नवागढ़ थाना प्रभारी कमलेश सेंडे के नेतृत्व में कटौद गांव की महिला कमांडो टीम के साथ नशामुक्ति रैली निकालकर लोगों को दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण जगहों पर कार्रवाई की गई।