बरेली: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ की मारपीट, तीन तलाक देकर घर से निकाला, FIR की मांग
बारादरी थाना क्षेत्र की फरहीन ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद बुलेट बाइक, पांच लाख रुपये व गहनों की मांग की गई। विरोध पर गाली-गलौज व मारपीट हुई। पुलिस से FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।