बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: 40 डिग्री भीषण गर्मी में बिगड़ती जा रही बिजली व्यवस्था, मैनपुर क्षेत्र में 30 से 35 बार बिजली बंद
गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लो वोल्टेज और बिजली कटौती के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे के भीतर 30 से 35 बार बिजली की आंख मिचौली जारी है, कभी कभी तो ग्रामीण क्षेत्रों में रात रातभर बिजली बंद हो जाने से नागरिकों का नींद पुरा नही हो पा रहा है।