गढ़वा: गढ़वा में भाजपा ने झामुमो सरकार को घेरा, बजट और किसानों पर उठाए सवाल
Garhwa, Garhwa | Dec 9, 2025 गढ़वा में भाजपा नेताओं ने मंगलवार की शाम करीब 5बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झामुमो सरकार पर हमला बोला। जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि अनुपूरक बजट में 13,400 करोड़ की मांग के बावजूद केवल 7,700 करोड़ फंड जारी किया गया, जिससे विकास ठप है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, पेयजल और आवास योजनाएं ठप हैं, छात्रवृत्ति नहीं मिल रही और गरीबों को कंबल तक नहीं मिल रहे।