मंझनपुर: जनका गांव में छत पर सो रहे युवक को सांप ने डसा, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, चचेरे भाई ने सांप को मार डाला
जनका गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिजली कटौती के कारण छत पर सो रहे 20 वर्षीय अजय कुमार को सोमवार और मंगलवार की रात करीब 3 बजे सांप ने डस लिया। अजय ने तुरंत अपने बगल में सो रहे चचेरे भाई को जगाया। चचेरे भाई ने डंडे से सांप को मार दिया। परिजन तुरंत अजय को चायल सीएचसी ले गए। वहां के डॉक्टरों ने उसे मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।