लौरिया-रामनगर मुख्य मार्ग पर धोबनी ढाला के समीप शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना गन्ना लदे एक ओवरलोड ट्रेलर और बाइक की टक्कर के कारण हुई।पुलिस के अनुसार, लौरिया की ओर से रामनगर जा रहे एक पल्सर बाइक सवार युवक की गन्ना लदे ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला।