मांट: राधारानी मानसरोवर मंदिर में हाथरस के श्रद्धालुओं ने मंदिर के अंदर जमकर खेली फूलों की होली
Mat, Mathura | Mar 5, 2026 मांट के निकट स्थित राधा रानी मानसरोवर के बारे में मान्यता है कि यहाँ योगिराज भगवान श्री कृष्ण ने रूठी हुई राधा रानी को मनाया था,और उनकी उलझी लटों को सुलझाया था,हाथरस से आए सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुवार दोपहर 12 बजे से राधा रानी मानसरोवर मन्दिर में राधा रानी के भजन गाये जिस पर तमाम श्रद्धालु झूमते रहे।