सुल्तानपुर: सुलतानपुर: बांसी गांव में पंखा लगाते समय करंट से वृद्ध किसान की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
सुलतानपुर के कुड़वार क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। मंगलवार रात 10 बजे बांसी गांव के 70 वर्षीय किसान देवी बक्श सिंह की पंखा लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई।घटना उस समय हुई जब देवी बक्श सिंह अपने घर में पंखा लगा रहे थे। पंखा लगाने के बाद जैसे ही उन्होंने स्विच को छुआ, वे करंट की चपेट में आ गए। उस समय घर में उनकी पत्नी, छोटी बहू और 10 वर्षीय नातिन मौजूद थ