दलौदा: मजेसरा में नदी पार कर मुक्तिधाम जाने को मजबूर हैं ग्रामीण, पुलिया न होने से अंतिम संस्कार करने में होती है परेशानी
मंदसौर जिले के दलोदा तहसील के मजेसरा नई आबादी गांव मे जहां दिवंगत के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को मुक्तिधाम तक जाने के लिए सोमली नदी को पार करना पड़ा घुटने घुटने पानी से,पूर्व सरपंच बलवंत सिंह ने बताया कि यह मुक्तिधाम सीधे पहुंचने का रास्ता है जो कि गांव से महज 500 मीटर दूर पड़ता है घूमकर जाने पर रास्ते की दूरी 2 किलोमीटर दूरी से ज्यादा हो जाती है,