भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की हुई मौत
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बघिरुआ निवासी मोहन सिंह यादव उम्र 58 वर्ष की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह मंगलवार देर रात करीब 8 बजे अपनी स्कूटी से मैनपुरी स्थित अपने मकान की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि किशनी-मैनपुरी मार्ग पर किशोरपुर पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौत हो गई।