नगर के एफसीआई में महिला की मौत के बाद मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए नंदी गौ सेवा के गौसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मृतका का शव एफसीआई से उठवाकर गौसेवकों ने शव वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय के मर्चुरी रूम पहुंचाया, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी गौसेवकों की सेवाभावना की सराहना की।पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।