सुल्तानगंज: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर नगर परिषद सुल्तानगंज में बैठक, भ्रष्टाचार पर हंगामा
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे सामान्य बोर्ड की बैठक नगर परिषद के सभापति राज कुमार गुड्डु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, उपसभापति नीलम के साथ सभी वार्ड के वार्ड सदस्य एवं नगर परिषद के पदाधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत राष्ट्रग