सुल्तानगंज: झोझी मुसहरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, कारोबारी फरार
सुल्तानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के झोझी मुसहरी में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिंदेश्वरी मांझी नामक एक व्यक्ति अपने आवासीय परिसर में चोरी-छिपे देसी शराब बनाकर नशेड़ियों को बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिंदेश्वरी मांझी के घर पर छापा मारा। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहल