करछना: यमुनापार क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बे मौसम बरसात से खड़ी फसल गिरकर हुई चौपट
प्रयागराज जिले के यमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह व देर रात तेज हवाओं के साथ बे मौसम बरसात होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर किसानों की फसल तेज हवा के झोंके से खेत में ही गिर कर चौपट हो गई है। हालांकि कुछ किसान तिरपाल डालकर खलिहान में रखे उपज को सुरक्षित करने की प्रयास किया। लेकिन ज्यादातर किसानों को नुकसान पहुंचा है।