बागबाहरा: तुमगांव में बाइक सवार व्यक्ति को रास्ता रोक कर चाकू की नोक पर अपहरण कर मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
तुमगांव में बाइक सवार डोमन लाल साहू का नयापारा के चार लोगों ने मिलकर रास्ता रोक कर चाकू की नोक पर अपहरण कर, जंगल में ले जाकर अश्लील गली गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले नयापारा के चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज विवेचना प्रारंभ कर दी है । घटना 25 जनवरी की रात्रि करीब 8:00 बजे महासमुंद मार्ग तुमगांव के सांवरा डेरा के सामने की बताई गई है ।