मोहनिया: पशु चिकित्सालय में दवाओं का संकट, पैसे लेकर दवा सुई देने का आरोप, स्टाफ और पशुपालकों के बीच तीखी बहस
Mohania, Kaimur | Feb 10, 2026 पशु चिकित्सालय मोहनिया में दवाओं की उपलब्धता नहीं होने से पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इलाज के लिए पहुंच रहे लोगों ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क मिलने वाली दवाएं और सुई उन्हें पैसे लेकर दी जा रही है यह मामला मंगलवार के दोपहर 12:30PM बजे का है,इस बात को लेकर स्टाफ और पशुपालकों के बीच तीखी बहस भी हुई।